MRDC NEWS
जिला स्तरीय कबड्डी में मायाराम कॉलेज मेढ़ौली-मोरवा का दबदबा, राजेंद्र और मुनीश का संभाग स्तर पर चयन सिंगरौली (16 अक्टूबर 2026): मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, सिंगरौली जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (PMCOE), बैढ़न के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मायाराम महाविद्यालय, मेढ़ौली-मोरवा की टीम ने हर साल की तरह इस बार भी पूरे जिले में अपने उत्कृष्ट और आक्रामक खेल का लोहा मनवाया। पहली मैच में मायाराम महाविद्यालय ने रम्पा महाविद्यालय से एक तरफा जीत हासिल की जिसमें मायाराम महाविद्यालय = 43 Point रम्पा महाविद्यालय= 13 point सेमी फाइनल मैच में भी मायाराम महाविद्यालय ने बरगवां शासकीय महाविद्यालय से एक तरफा जीत हासिल की जिसमें मायाराम महाविद्यालय = 27 Point बरगवां शासकीय महाविद्यालय= 11 point कांटे की टक्कर का फाइनल मुकाबला प्रतियोगिता का शुभारंभ PMCOE बैढ़न के प्राचार्य डॉ. आर.के. झा और मुख्य ...