TENSE with Ramesh sir

 Tense - जिससे कार्य के समय की जानकारी मिलती हैं , उसे Tense कहते हैं । Tense तीन प्रकार के होते हैं -

( I ) Present Tense (वर्तमान काल ) - वह tense जो वर्तमान समय का बोध कराता है , उसे Present Tense कहते हैं । सभी हिंदी वाक्यों के अंत में है , हूँ, हैं आदि शब्द आते हैं ।

( II ) Past Tense ( भूत काल ) - वह Tense जो भूतकालीन समय का बोध कराता है , उसे Past Tense कहते हैं । हिंदी वाक्यों के अंत में था , थी , थे आदि शब्द आते हैं ।

( III ) Future Tense (भविष्य काल ) - वह Tense जो भविष्य काल का बोध कराता है उसे Future Tense कहते हैं । इसमें वे सभी कार्य आते हैं जो भविष्य में संपादित होने वाले हैं । हिंदी वाक्यों के अंत में गा , गी , गे आदि शब्द आते हैं ।

नोट - तीनों ही Tenses के चार - चार भाग होते हैं ।

ये निम्नलिखित हैं -
( i ) Indefinite
( ii ) Continuous
( iii ) Perfect
( iv ) Perfect Continuous

Tenses का अध्ययन करने से पूर्व हम वाक्य तथा वाक्य के प्रकारों का अध्ययन करते हैं -

Tenses की दृष्टि से वाक्य चार प्रकार के होते हैं -

1.Affirmative / Assertive / Simple Sentence

Structure - Subject + H.V. +M.V. + Object +Etc. .

2.Negative Sentence

Structure - Subject + H.V. + not + M.V. + Object +Etc. .

3.Interrogative Sentence

Note - Interrogative Sentence दो प्रकार के होते हैं -

(A) Helping Verb से प्रारंभ होने वाले वाक्य - ऐसे प्रश्न जिनका उत्तर Yes या No में हो ।

Structure - H.V. + Subject + M.V. + Object +Etc. ?

(B) Wh Word से प्रारंभ होने वाले वाक्य - ऐसे प्रश्न जिनका उत्तर Yes या No में नहीं हो ।

Structure - Wh Word + H.V. + Subject + M.V. + Object +Etc. ?

4.Interrogative Negative Sentence

Note - ये भी दो प्रकार के होते हैं -

(A) H.V. + Subject + not + M.V. + Object +Etc. ?

(B) Wh Word + H.V. + Subject + not + M.V. + Object +Etc. ?


Tenses का विस्तृत अध्ययन

Present Tense (वर्तमान काल )

1.Present Indefinite Tense

(i) हिंदी पहचान - सामान्यतः हिंदी वाक्यों के अंत में ता है , ती है , ते हैं , ता हूँ आदि शब्द आते हैं ।

(ii) Adverbials - Daily , Everyday , Usually , Often , Always , Sometimes , Generally etc.

(iii) Helping Verb - इस Tense में साधारण वाक्यों में H.V. का प्रयोग नहीं होता है । अन्य वाक्यों में एकवचन कर्ता के साथ Does तथा बहुवचन कर्ता के साथ Do का प्रयोग करते हैं ।

DoesSingular Subject
DoPlural Subject

(iv) Main Verb - इस Tense में M.V. की Ist Form का प्रयोग करते हैं ।

Note - यदि वाक्य साधारण हो तथा कर्ता एकवचन हो तो M.V. की Ist Form के साथ s या es लगाते हैं ।

Simple Sentence Singular Subject

Note - जिन क्रियाओं के अंत में S , SH , X , O , CH , SS आदि अक्षर आये तो उसमें es जुड़ता है ।

विशिष्ट नियम

( 1 ) समाचार पत्रों के Title Present Indefinite Tense में लिखे जाते हैं ।
Ex- भारत ने श्री लंका को 161 रन से हराया ।
- India defeats Srilanka by 161 runs .

(2) किसी भी Match की Commentory (आँखों देखा हाल ) Present Indefinite Tense में की जाती है ।
Ex- विराट कोहली ने चौका लगाया ।
- Virat Kohli Hits a four .

(3) कहावतें तथा मुहावरे Present Indefinite Tense में होते हैं ।
Ex- अध्ययन व्यक्ति को पूर्ण बनता हैं ।
- Reading makes a man parfect.

(4) यदि किसी कथन में वैज्ञानिकता (Scientific Fact) हो तो उस कथन में Present Indefinite Tense होता है ।
Ex- हाइड्रोजन और ऑक्सीजन पानी बनाते हैं ।
- Hydrogen and Oxygen make water.

(5) यदि किसी वाक्य में सार्वभौमिक सच्चाई हो तो Present Indefinite Tense होता है ।
Ex- सूर्य पश्चिम में अस्त होता है ।
- The Sun sets in the west .

Affirmative Sentence -

Formula - Subject + 
M.V. Istबहुवचन
 / 
M.V. Ist+ s/esएकवचन
 + Object + Etc. .
Ex-
1. वह हमेशा सच बोलती हैं ।
- She speaks truth always .

2. हम रोजाना क्रिकेट खेलते हैं ।
- We play cricket daily.

3. रोजाना बरसात होती हैं ।
- It rains daily.

Negative Sentence -

Formula - Subject + 
Doबहुवचन
 / 
Doesएकवचन
 Not + M.V. Ist + Object + Etc. .
Ex-
1. पवन रोजाना विद्यालय नहीं जाता है ।
- Pawan does not go to school daily .

2. हम हिंदी फिल्म नहीं देखते हैं ।
- We do not watch Hindi movies .

3. यह पंखा धीरे नहीं चलता है ।
- This fan does not move slowly .

Interrogative Sentence -

( A ) Do / Does + Subject + M.V. Ist + Object + Etc. ?

( B ) Wh Word + Do / Does + Subject + M.V. Ist + Object + Etc. ?

Ex-
1. तुम रोजाना पूजा क्यों करते हो ?
- Why do you worship daily ?

2. वह कभी - कभार घूमने कहाँ जाता है ?
- Where does he go to walk often ?

3. वह प्रतिदिन तुमसे मिलने क्यों आता है ?
- Why does he come to meet you everyday ?

Interrogative Negative Sentence -

( A ) Do / Does + Subject + Not + M.V.st + Object + Etc. ?

( B ) Wh Word + Do / Does + Subject + Not + M.V. Ist + Object + Etc. ?

Ex-
1. तुम विद्यालय क्यों नहीं जाते हो ?
- Why do you not go to school ?

2. क्या राधा समय पर गृहकार्य नहीं करती हैं ?
- Does Radha not do homework on time ?

3. क्या तुम रोजाना पूजा नहीं करते हो ?
- Do you not worship daily ?

2.Present Continuous Tense

(i) हिंदी पहचान - सामान्यतः हिंदी वाक्यों के अंत में रहा है , रही है , रहे हैं आदि शब्द आते हैं ।

(ii) Adverbials -Now , Now a days , At this + day / night / week / month /year / moment

(iii) Helping Verb - इस Tense में एकवचन कर्ताओं के साथ Is , बहुवचन कर्ताओं के साथ Are तथा I के साथ Am का प्रयोग करते हैं ।

(iv) Main Verb - इस Tense में M.V. की Ist Form के साथ ing प्रत्यय (Suffix) का प्रयोग करते हैं ।

Simple Sentence

Formula - Subject + Is/Am/Are + M.V. Ist + ing + Object + Etc. .

Ex-
1. छात्राएं आपस में लड़ रही हैं ।
- The girls are fighting each other .

2.आकाश में बादल उड़ रहे हैं ।
- The clouds are floating in the sky.

3. चिड़िया चहचहा रही है ।
- The birds are chirping.

Negative Sentence

Formula - Subject + Is/Am/Are + Not + M.V. Ist + ing + Object + Etc. .

Ex-
1. मैं अब बात नहीं कर रहा हूँ ।
- I am not talking now .

2.बच्चे नहीं खेल रहे हैं ।
- Children are not playing .

3. मैं मंदिर में पूजा नहीं कर रहा हूँ ।
- I am not worshiping in the temple.

Interrogative Sentence

(A) Is/Am/Are + Subject + M.V. Ist + ing + Object + Etc. ?

(B) Wh Word + Is/Am/Are + Subject + M.V. Ist + ing + Object + Etc. ?

Ex-
1. क्या तुम सच बोल रहे हो ?
- Are you speaking the truth ?

2.वे अब कहाँ रह रहे हैं ?
- Where are they living now ?

3. तुम शोर क्यों मचा रहे हो ?
- Why are you making a noise ?

Interrogative Negative Sentence

(A) Is/Am/Are + Subject + Not + M.V. Ist + ing + Object + Etc. ?

(B) Wh Word + Is/Am/Are + Subject + Not + M.V. Ist + ing + Object + Etc. ?

Ex-
1. वह खाना क्यों नहीं खा रही है ?
- Why is she not eating food ?

2. वे तुमसे दूर क्यों नहीं जा रहे हैं ?
- Why are they not going away from you ?

3. राम और श्याम अध्ययन क्यों नहीं कर रहे हो ?
- Why are Ram and Shyam not studying ?

3.Present Perfect Tense

(i) हिंदी पहचान - सामान्यतः हिंदी वाक्यों के अंत में चुका है , चुकी है , चुके हैं आदि शब्द आते हैं । अथवा हिंदी वाक्यों के अंत में आ है , ई है , ऐ हैं आदि ध्वनि आती है ।

(ii) Adverbials -Just , Just Now , Yet , Still , So Far , Recently , Presently.

(iii) Helping Verb - इस Tense में एकवचन कर्ताओं के साथ Has तथा बहुवचन कर्ताओं के साथ Have का प्रयोग करते हैं ।

(iv) Main Verb - इस Tense में M.V. की IIIrd Form का प्रयोग करते हैं ।

Simple Sentence

Formula - Subject + Has/Have + M.V. IIIrd + Object + Etc. .

Ex-
1. राम घर जा चुका है ।
- Ram has gone to home .

2. हम खाना खा चुके हैं ।
- We have eaten food .

3. उन्होंने अपना गृहकार्य कर लिया हैं ।
- They have done their homework .

Negative Sentence

Formula - Subject + Has/Have + Not + M.V. IIIrd + Object + Etc. .

Ex-
1. मेरे पिता जी ने मुझे पैसे नहीं भेजे हैं ।
- My father has not sent me money .

2. कुछ विद्यार्थियों ने रजिस्टर में अपना नाम नहीं लिखाया है ।
- Some students have not registered their name .

3. लोगों ने सहायता नहीं की ।
- People have not helped .

Interrogative Sentence

(A) Has/Have + Subject + M.V. IIIrd + Object + Etc. ?

(B) Wh Word + Has/Have + Subject + M.V. IIIrd + Object + Etc. ?

Ex-
1. क्या राष्ट्रपति पुरुष्कार वितरित कर चुके हैं ?
- Has the President distributed the awards ?

2. पुलिस राघव को क्यों गिरफ्तार कर चुकी है ?
- Why has police arrested Raghav ?

3. क्या सभी अभिनेता मुंबई पहुँच चुके हैं ?
- Have all actors reached to Mumbai ?

Interrogative Negative Sentence

(A) Has/Have + Subject + Not + M.V. IIIrd + Object + Etc. ?

(B) Wh Word + Has/Have + Subject + Not + M.V. IIIrd + Object + Etc. ?

Ex-
1. क्या परवेज रसूल ने विकेट नहीं लिया है ?
- Has Parvej Rasul not taken wicket ?

2. क्या मोहन ने महाविद्यालय में दाखिला नहीं कराया है ?
- Has Mohan not adimitted in college ?

3. अंकित ने मुकेश का ख़त क्यों नहीं पढ़ा है ?
- Why has Ankit not read the letter of Mukesh ?

4.Present Perfect Continuous Tense

(i) हिंदी पहचान - सामान्यतः हिंदी वाक्यों के अंत में ता रहा हूँ , ती रही हूँ , ते रहे हैं , ते रहे हो , ती रही हो , ता रहा हैं , ती रही हैं , से रहा है , से रही है , से रहे है आदि शब्द आते हैं ।

(ii) Adverbials -Since / For + Time

(iii) Helping Verb - इस Tense में एकवचन कर्ताओं के साथ Has Been तथा बहुवचन कर्ताओं के साथ Have Been का प्रयोग करते हैं ।

(iv) Main Verb - इस Tense में M.V. की Ist Form + ing का प्रयोग करते हैं ।

Note - निश्चित समय के लिए Since तथा अनिश्चित समय के लिए For का प्रयोग करते हैं ।

Simple Sentence

Formula - Subject + Has/Have + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. .

Ex-
1. मैं हँसता रहा हूँ ।
- I have been laughing.

2. हमलोग सुबह से टहल रहे हैं ।
- We have been walking since morning.

3. लड़कें तीन घंटें से हल्ला कर रहे हैं ।
- The boys have been making a noise for three hours.

Negative Sentence

Formula - Subject + Has/Have + Not + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. .

Ex-
1. शीला दो घंटे से नहीं रो रही है ।
- Sheela has not been weeping for two hours .

2. धर्मेन्द्र पढता नहीं रहा है ।
- Dharmendra has not been reading .

3. रमेश 1990 से दिल्ली में नहीं रहता है ।
- Ramesh has not been living in Delhi Since 1990 .

Interrogative Sentence

(A) Has/Have + Subject + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. ?

(B) Wh Word + Has/Have + Subject + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. ?

Ex-
1. क्या वे सुबह से पढ़ रहे हैं ?
- Have they been reading since morning ?

2. राम दो साल से क्यों तैयारी कर रहा है ?
- Why has ram been preparing for two years ?

3. वह कैसे यहाँ पाँच वर्षो से रह रहा हैं ?
- How has he been living here for five years ?

Interrogative Negative Sentence

(A) Has/Have + Subject + Not + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. ?

(B) Wh Word + Has/Have + Subject + Not + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. ?

Ex-
1. हम कैसे सुबह से नहीं टहल रहे हैं ?
- How have we not been walking since morning ?

2. तुम दो साल से पढ़ क्यों नहीं कर रहे हो ?
- Why have you not been reading for two years ?

3. रोहन मंगलवार से विद्यालय क्यों नहीं जा रहा है ?
- Why has Rohan not been going to school since Tuesday ?

Past Tense (भूत काल )

1.Past Indefinite Tense

(i) हिंदी पहचान - सामान्यतः हिंदी वाक्यों के अंत में ता था , ती थी , ते थे आदि शब्दांश आते हैं । यदि ये नहीं आते हैं तो वाक्य के अंत में आ , ई , ऐ आदि की ध्वनि आती है ।

(ii) Adverbials - Yesterday , Ago , Once , Long Ago , Oneday , Last + Any Time

(iii) Helping Verb - इस Tense में सभी कर्ताओं के साथ Did का प्रयोग करते हैं ।

(iv) Main Verb - यदि वाक्य साधारण हो तो M.V. की IInd Form अन्यथा M.V. की Ist Form का प्रयोग करते हैं ।

विशिष्ट नियम

(1) ऐतिहासिक घटनाओं को व्यक्त करने के लिए Past Indefinite Tense का प्रयोग करते हैं ।
Ex- राम ने रावण को मारा ।
- Ram killed Ravan.

(2) भूतकालीन आदत को व्यक्त करने के लिए Past Indefinite Tense का प्रयोग करते हैं ।
Ex-हम पढने जाते थे ।
- We went to school to read .

Simple Sentence

Formula - Subject + M.V. IInd + Object + Etc. .

Note - साधारण वाक्यों में H.V. का प्रयोग नहीं करते हैं ।

Ex-
1. वे बाजार गये ।
- They went to market .

2. हमने पैसे इकट्ठे किये ।
- We collected Money .

3. चिड़िया ने इधर - उधर पानी तलाशा ।
- The bird searched water here and there .

Negative Sentence

Formula - Subject + Did + Not + M.V. Ist + Object + Etc. ?

Ex-
1. हमने टिकट नहीं लिए ।
- We did not take tickets.

2. उसने मुझे सहायता नहीं की ।
- He did not help me .

3. बच्चों ने ध्यान नहीं दिया ।
- Children did not pay attention .

Interrogative Sentence

(A) Did + Subject + M.V. Ist + Object + Etc. ?

(B) Wh Word + Did + Subject + M.V. Ist + Object + Etc. ?

Ex-
1. क्या तुमने मोहन को देखा ?
- Did you see Mohan ?

2. वह कहाँ रहती थी ?
- Where did she live ?

3. क्या तुमने खाना खाया ?
- Did you eat food ?

Note -यदि Sentence Who से प्रारंभ हो तो Present तथा Past Indefinite Sentence में H.V. का प्रयोग नहीं करते हैं ।
Ex-

1. चोरी कौन करता है / था ?
- Who steals ? / Who stole ?

2. तुम्हारी पुस्तक किसने ली ?
- Who took your book ?

3. रोजाना मंदिर कौन जाता है ?
- Who goes to temple daily ?

Interrogative Negative Sentence

(A) Did + Subject + Not + M.V. Ist + Object + Etc. ?

(B) Wh Word + Did + Subject + Not + M.V. Ist + Object + Etc. ?

Ex-
1. तुम विद्यालय क्यों नहीं गये ?
- Why did you not go to school ?

2. क्या उसने खाना नहीं खाया ?
- Did he not eat food ?

3. क्या वह मेरा इन्तजार नहीं करती थी ?
- Did she not wait for me ?

1.Past Continuous Tense

(i) हिंदी पहचान - सामान्यतः हिंदी वाक्यों के अंत में रहा था , रही थी , रहे थे आदि शब्द आते हैं ।

(ii) Adverbials - Then , In those days , At that + any time

(iii) Helping Verb - इस Tense में एकवचन कर्ताओं के साथ Was तथा बहुवचन कर्ताओं के साथ Were का प्रयोग करते हैं ।

(iv) Main Verb - इस Tense में M.V. की Ist Form + ing का प्रयोग करते हैं ।

Simple Sentence

Formula - Subject + Was/Were + M.V. Ist + ing + Object + Etc. .

Ex-
1. कुछ अधिकारी पूछताछ कर रहे थे ।
- Some officers were enquiring .

2. छोटे बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे ।
- Little children were playing outside the home .

3. मैं वहाँ इन्तजार कर रहा था ।
- I was waiting there .

Negative Sentence

Formula - Subject + Was/Were + Not + M.V. Ist + ing + Object + Etc. .

Ex-
1. वे आज्ञा का पालन नहीं कर रहे थे ।
- They were not obeying .

2. मेरे पिता जी मुझे पैसे नहीं दे रहे थे ।
- My father was not gin

3. हम जाना नहीं चाह रहे थे ।
- We were not wishing to go .

Interrogative Sentence

(A) Was/Were + Subject + M.V. Ist + ing + Object + Etc. .

(B) Wh Word + Was/Were + Subject + M.V. Ist + ing + Object + Etc. .

Ex-
1. क्या तुम बरसात का आनंद ले रहे थे ?
- Were you enjoying the rain ?

2. तुम्हारी माता जी कंडे कहाँ ले जा रही थी ?
- Where was your mother bringing the dungcakes ?

3. वह नदी में क्यों तैर रहा था ?
- Why was he swimming in the river ?

Interrogative Negative Sentence

(A) Was/Were + Subject + Not + M.V. Ist + ing + Object + Etc. .

(B) Wh Word + Was/Were + Subject + Not + M.V. Ist + ing + Object + Etc. .

Ex-
1. घड़ी में चार क्यों नहीं बज रहे थे ?
- Why it was not four o' clock

2. क्या बन्दर घेंघे को नहीं देख रहा था ?
- Was monkey not watching the snail ?

3. वे पक्षी क्यों नहीं उड़ रहे थे ?
- Why were those birds not flying ?

1.Past Perfect Tense

(i) हिंदी पहचान - सामान्यतः हिंदी वाक्यों के अंत में चुका था , चुकी थी , चुके थे अथवा आ था , ई थी , ऐ थे की ध्वनि आती है ।

(ii) Adverbials -यदि दो वाक्य After या Before से जुड़े हों तो पहले वाक्य में Past Perfect व दूसरे वाक्य में Past Indefinite का प्रयोग करते हैं ।

(iii) Helping Verb - इस Tense में सभी कर्ताओं के साथ Had का प्रयोग करते हैं ।

(iv) Main Verb - इस Tense में M.V. की IIIrd Form का प्रयोग करते हैं ।

Simple Sentence

Formula - Subject + Had + M.V. IIIrd + Object + Etc. .

Ex-
1. हमने समय पर टिकट बुक करा लिया था ।
- We had reserved tickets on time .

2. अध्यापकों ने गृहकार्य जांच लिया था ।
- The teachers had checked homework .

3. मैंने अपने कपड़े इस्त्री कर लिए थे ।
- I had ironed my clothes .

Negative Sentence

Formula - Subject + Had + Not + M.V. IIIrd + Object + Etc. .

Ex-
1. शेर के आने से पहले वीरभद्र वृक्ष पर नहीं चढ़ चुका था ।
- Veerbhadra had not climbed on tree before the lion came .

2. प्रधानमंत्री ने पर्यावरण पर भाषण नहीं दिया था ।
- The Prime Minister had not given lacture on environment .

3. वीरप्पा मोइली पेट्रोलियम मंत्री नहीं चुने गए थे ।
- Veerappa Moili had not selected Petroleum minister .

Interrogative Sentence

(A) Had + Subject + M.V. IIIrd + Object + Etc. .

(B) Wh Word + Had + Subject + M.V. IIIrd + Object + Etc. .

Ex-
1. क्या सीता और गीता सो चुकी थी ?
- Had Sita and Gita slept ?

2. मैं सुबह जल्दी क्यों उठा था ?
- Why had i awaken early in the morning ?

3. वह खाना क्यों खा चुका था ?
- Why had he eaten food ?

Interrogative Negative Sentence

(A) Had + Subject + Not + M.V. IIIrd + Object + Etc. .

(B) Wh Word + Had + Subject + Not + M.V. IIIrd + Object + Etc. .

Ex-
1. क्या वह सब्जी नहीं काट चुकी थी ?
- Had she not cut the vegetables ?

2. क्या वह बाजार नहीं जा चुकी थी ?
- Had she not goen to market ?

3. वह अपना कार्य क्यों नहीं कर चुका था ?
- Why had he not done his work ?

1.Past Perfect Continuous Tense

(i) हिंदी पहचान - सामान्यतः हिंदी वाक्यों के अंत में ता रहा था , ती रही थी , ते रहे थे , से रहा था , से रही थी , से रहे थे अथवा आ था , ई थी , ऐ थे की ध्वनि आती है ।

(ii) Adverbials -Since/For + time + कोई Past Fact

(iii) Helping Verb - इस Tense में सभी कर्ताओं के साथ Had Been का प्रयोग करते हैं ।

(iv) Main Verb - इस Tense में M.V. की Ist Form + ing का प्रयोग करते हैं ।

Simple Sentence

Formula - Subject + Had + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. .

Ex-
1. हम पिछले साल दो दिन से फिल्म देख रहे थे ।
- We had been watching movie for two days last year .

2. वह दो साल से पाकिस्तान में रह रहा था ।
- He had been living in Pakistan for two years .

3.वे पांच दिन से कार्य कर रहे थे ।
- They had been working for five days .

Negative Sentence

Formula - Subject + Had + Not + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. .

Ex-
1. इस गली में एक घन्टे से बच्चे शोर नहीं मचा रहे थे ।
- The children had not been making a noise in this street for one hour.

2. प्रधान मंत्री जी एक घन्टे से भाषण नहीं दे रहे थे ।
- The prime minister had not been delivering speech for one hour.

3. प्रियंका दो घन्टे से अपनी किताब नहीं पढ रही थी ।
- Priyanka had not been reading her book for two hours.

Interrogative Sentence

(A) Had + Subject + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. .

(B)Wh Word + Had + Subject + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. .

Ex-
1. नीता दस बजे से निबंध क्यों लिख रही थी ?
- Why had Neeta been writing essay since 10 o'clock ?

2. उसे दस मिनट से कौन बुला रहा था ?
- Who had been calling him for ten minutes ?

3. उसे दो दिन से कौन पढ़ा रहा था ?
- Who had been teaching him for two days ?

Interrogative Negative Sentence

(A) Had + Subject + Not + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. .

(B)Wh Word + Had + Subject + Not + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. .

Ex-
1. क्या तुम्हारी बहन सुबह से इस कमरे की सफाई नहीं कर रही थी ?
- Had your sister not been cleaning this room since morning ?

2. तुम दो घंटे से कौन सी फिल्म नहीं देख रहे थे ?
- Which film had you not been watching for two hours ?

3. तुम दो दिनों से रामायण क्यों नहीं देख रहे थे ?
- Why had you not been watching Ramayana for two days ?

Future Tense (भविष्य काल )

1.Future Indefinite Tense

(i) हिंदी पहचान - सामान्यतः हिंदी वाक्यों के अंत में गा , गी , गे आदि शब्द आते हैं ।

(ii) Adverbials - Tomorrow , Next + day/night/week/month/year/any time , in future Etc.

(iii) Helping Verb - इस Tense में I तथा We के साथ Shall तथा अन्य कर्ताओं के साथ Will का प्रयोग करते हैं ।

(iv) Main Verb - इस Tense में M.V. की Ist Form का प्रयोग करते हैं ।

Simple Sentence

Formula - Subject + Shall/Will + M.V. Ist + Object + Etc. .

Ex-
1. कल हम वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे ।
- We shall go to the temple of Vaishno Devi .

2. तुम इस कक्षा के प्रतिनिधित्व कर्ता बनोगे ।
- You will be the representative of this class .

3. वह मेरा इंतजार करेगा ।
- He will wait for me .

Negative Sentence

Formula - Subject + Shall/Will + Not + M.V. Ist + Object + Etc. .

Ex-
1. वे टीम में नहीं खेलेंगे ।
- They will not play with the team .

2. तुम इस घर में नहीं रहोगे ।
- You will not live in this house .

3. मैं आपसे बात नहीं करूंगा ।
- I shall not talk to you .

Interrogative Sentence

(A) Will/Shall + Subject + M.V. Ist + Object + Etc. ?

(B) Wh Word + Will/Shall + Subject + M.V. Ist + Object + Etc. ?

Ex-
1. वह खाना कहां खाएगा ?
- Where will he eat food ?

2. क्या तुम मेरी सहायता करोगे ?
- Will you help me ?

3. तुम थोड़ा सा खाना क्यों खाओगे ?
- Why will you eat a little food ?

Interrogative Negative Sentence

(A) Will/Shall + Subject + Not + M.V. Ist + Object + Etc. ?

(B) Wh Word + Will/Shall + Subject + Not + M.V. Ist + Object + Etc. ?

Ex-
1. कुछ विद्यार्थी कल विद्यालय क्यों नहीं आएंगे ?
- Why will some students not come to school tomorrow ?

2. वे तुम्हें फोन क्यों नहीं करेंगे ?
- Why will they not call you ?

3. क्या छात्राएं मेहंदी प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी ?
- Will the girls not participate in Mehndi competition ?

2.Future Continuous Tense

(i) हिंदी पहचान - सामान्यतः हिंदी वाक्यों के अंत में रहा होगा , रही होगी , रहे होंगे , रहा होऊंगा आदि शब्द आते हैं ।

(ii) Adverbials - Tomorrow at this + any time

(iii) Helping Verb - इस Tense में I तथा We के साथ Shall Be तथा अन्य कर्ताओं के साथ Will Be का प्रयोग करते हैं ।

(iv) Main Verb - इस Tense में M.V. की Ist Form + ing का प्रयोग करते हैं ।

Simple Sentence

Formula - Subject + Shall/Will + Be + M.V. Ist + ing + Object + Etc. .

Ex-
1. हम पूजा कर रहे होंगे ।
- We shall be worshiping .

2. शेर जंगल में दहाड़ रहा होगा ।
- The lion will be roaring in the forest .

3. मोहन विद्यालय जा रहा होगा ।
- Mohan will be going to school .

Negative Sentence

Formula - Subject + Shall /Will + Not + Be + M.V. Ist + ing + Object + Etc. .

Ex-
1. कुत्ता नहीं भौंक रहा होगा ।
- The dog will not be barking .

2. वह आगरा नहीं जा रहा होगा ।
- He will not be going to Agra .

3. रमेश पढ़ नहीं रहा होगा ।
- Ramesh will not be reading .

Interrogative Sentence

(A) Will/Shall + Subject + Be + M.V. Ist + ing + Object + Etc. ?

(B) Wh Word + Will/Shall + Subject + Be + M.V. Ist + ing + Object + Etc. ?

Ex-
1. क्या वह क्रिकेट खेल रहा होगा ?
- Will he be playing cricket ?

2. वह क्यों खेल रही होगी ?
- Why will she be playing ?

3. वह कहाँ जा रहा होगा ?
- Where will he be going ?

Interrogative Negative Sentence

(A) Will/Shall + Subject + Not + Be + M.V. Ist + ing + Object + Etc. ?

(B) Wh Word + Will/Shall + Subject + Not + Be + M.V. Ist + ing + Object + Etc. ?

Ex-
1. क्या पवन विद्यालय नहीं जा रहा होगा ?
- Will Pavan not be going to school ?

2. पंखा धीरे क्यों चल रहा होगा ?
- Why will the fan not be moving slowly ?

3. वे खाना क्यों नहीं खा रहे होंगे ?
- Why will they not be eating food ?

3.Future Perfect Tense

(i) हिंदी पहचान - सामान्यतः हिंदी वाक्यों के अंत में चुका होगा , चुकी होगी , चुके होंगे , चुका होऊंगा अथवा आ होगा , ई होगी , ऐ होंगे आदि की ध्वनि आती हैं ।

(ii) Adverbials - By + any time

(iii) Helping Verb - इस Tense में I तथा We के साथ Shall Have तथा अन्य कर्ताओं के साथ Will Have का प्रयोग करते हैं ।

(iv) Main Verb - इस Tense में M.V. की IIIrd Form का प्रयोग करते हैं ।

Simple Sentence

Formula - Subject + Shall/Will + Have + M.V. IIIrd + Object + Etc. .

Ex-
1. शाम होने से पहले सूरज डूब चुकेगा ।
- The sun will have set before evening.

2. हम दस बजे तक आगरा पहुँच चुकेंगे ।
- We shall have reached Agra by 10 o'clock.

3. तुम्हारे आने से पहले हम दोपहर का खाना खा चुकेंगे ।
- We shall have taken lunch before you come.

Negative Sentence

Formula - Subject + Shall /Will + Not + Have + M.V. IIIrd + Object + Etc. .

Ex-
1. पुलिस के आने से पहले चोर नहीं भाग चुकेगा ।
- The thief will not have run away before the police comes.

2. राहुल दस बजे तक कॉलेज नहीं पहुँच चुकेगा ।
- Rahul will not have reached the college by 10 o'clock.

3. वे जयपुर नहीं पहुँच चुके होंगे ।
- They will not have reached to Jaipur .

Interrogative Sentence

(A) Will/Shall + Subject + Have + M.V. IIIrd + Object + Etc. ?

(B) Wh Word + Will/Shall + Subject + Have + M.V. IIIrd + Object + Etc. ?

Ex-
1. क्या उसने परीक्षा में नक़ल की होगी ?
- Will he have copied in exam ?

2. क्या हम पाँच बजे तक दिल्ली पहुँच चुकेंगे ?
- Shall we have reached Delhi by 5 o'clock ?

3. श्याम रसोई में खाना क्यों बना चुका होगा ?
- Why will Shyam have cooked food in kitchen ?

Interrogative Negative Sentence

(A) Will/Shall + Subject + Not + Have + M.V. IIIrd + Object + Etc. ?

(B) Wh Word + Will/Shall + Subject + Not + Have + M.V. IIIrd + Object + Etc. ?

Ex-
1. राम ने मोहन पर आरोप क्यों नहीं लगाया होगा ?
- Why will Ram not have accused on Mohan ?

2. रिहान खाना क्यों नहीं खा चुका होगा ?
- Why will Rihan not have eaten food?

3. हम दस बजे तक अस्पताल कैसे नहीं पहुँच चुकेंगे ?
- How shall we not have reached to hospital by 10 o'clock ?

4.Future Perfect Continuous Tense

(i) हिंदी पहचान - सामान्यतः हिंदी वाक्यों के अंत में से रहा होगा , से रही होगी , से रहे होंगे आदि शब्द आते हैं ।

(ii) Adverbials - Since / For + time + Future fact

(iii) Helping Verb - इस Tense में I तथा We के साथ Shall Have Been तथा अन्य कर्ताओं के साथ Will Have Been का प्रयोग करते हैं ।

(iv) Main Verb - इस Tense में M.V. की Ist Form + ing का प्रयोग करते हैं ।

Simple Sentence

Formula - Subject + Shall/Will + Have + Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. .

Ex-
1. सितारे छ: बजे से आकाश में चमक रहे होंगे ।
- The stars will have been shining in the sky since 6 o'clock.

2. राधा दस बजे से एक सुन्दर गीत गा रही होगी ।
- Radha will have been singing a sweet song since 10 o'clock.

3. श्याम दो घन्टे से संगीत सुन रहा होगा ।
- Shyam will have been listening music for two hours.

Negative Sentence

Formula - Subject + Shall/Will + Not + Have Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. .

Ex-
1. वह छ: महीने से फैक्ट्री में कार्य नहीं कर रहा होगा ।
- He will not have been working in the factory for six months.

2. बच्चा सुबह से कमरे में नहीं रो रहा होगा ।
- The Baby will not have been weeping in the room since morning.

3. वह अप्रैल से अपना बिज़नैस नहीं चला रहा होगा ।
- He will not have been running his business since April.

Interrogative Sentence

(A) Will/Shall + Subject + Have Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. ?

(B) Wh Word + Will/Shall + Subject + Have Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. ?

Ex-
1. बन्दर एक घन्टे से क्यों लड रहे होंगे ?
- Why will the monkies have been fighting for one hour ?

2. क्या राहुल एक घन्टे से छत पर पतंग उडा रहा होगा ?
- Will Rahul have been flying the kite on the roof for one hour ?

3. क्या लोग सुबह से पार्क में टहल रहे होंगे ?
- Will the people have been walking in the park since morning ?

Interrogative Negative Sentence

(A) Will/Shall + Subject + Not + Have Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. ?

(B) Wh Word + Will/Shall + Subject + Not + Have Been + M.V. Ist + ing + Object + Since/For + Time + Etc. ?

Ex-
1. वह कई दिन से उस लडके से बात क्यों नहीं कर रहा होगा ?
- Why will he not have been talking to that boy for many days ?

2. क्या गाँव में दो घन्टे से बरसात नहीं हो रही होगी ?
- Will it not have been raining in the village for two hours ?

3. पुलिस सोमवार से चोर का पीछा क्यों नहीं कर रही होगी ?
- Why will the police not have been running after the thief since Monday ?


❊Blogger :- Pro.  Ramesh sir 

🌐 The Global Academy Singrauli 

Contact 9644387780



Comments

Popular posts from this blog

वर्तमान में कौन क्या है

Single acting and double acting Engine with Ramesh sir

EVS 37 MCQ with Ramesh sir