For CPCT Score Card with Ramesh sir
CPCT full form = Computer Proficiency Certification Test
मध्यप्रदेश सीपीसीटी ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | MP CPCT Apply Online
आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। एजेंसी ने ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं कराया है। आवेदक इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का उल्लेख कर सकता है।
मध्यप्रदेश सीपीसीटी ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
स्टेप 1: एमपी सीपीसीटी की आधिकारिक वेबसाइट, यानी कि ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाएं।
स्टेप 2: अब आवेदन ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: सभी आवश्यक विवरण भरें और फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें
स्टेप 4: ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें
स्टेप 5: अब आवेदन पत्र जमा करें।
स्टेप 6: एप्लीकेशन की एक प्रति प्रिंट कर के अपने पास रखें।
मध्यप्रदेश सीपीसीटी परीक्षा शुल्क क्या है? | MP CPCT Application Fee
मध्यप्रदेश सीपीसीटी (Madhya Pradesh CPCT Hindi) के लिए सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से ही फॉर्म को सबमिट किया जा सकता है और शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।
रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क – 660 रुपए (सभी श्रेणी के छात्रों के लिए)
मध्यप्रदेश सीपीसीटी टेस्ट कौन दे सकता है? | Who can give MP CPCT Exam?
मध्यप्रदेश सीपीसीटी टेस्ट (MP CPCT in Hindi) कोई भी भारतीय नागरिक दे सकता है जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो और उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण वह छात्र सीपीसीटी के लिए उपस्थित हो सकता है। 10 वीं के बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार भी अब सीपीसीटी के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।
एमपी सीपीसीटी परीक्षा पात्रता मानदंड | MP CPCT Exam Eligibility Criteria
मध्यप्रदेश सीपीसीटी परीक्षा में आवेदन करने के लिए एमपी सरकार ने पात्रता तय की है, जिसे आवेदन पत्र भरने से पहले कैंडिडेट को पूरा करना अनिवार्य है :
आयु सीमा
कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके ऊपर की आयु के अभ्यर्थी ही इस टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
CPCT परीक्षा (CPCT Exam in Hindi) के लिए आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कैंडिडेट् को कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है, लेकिन यदि कैंडिडेट ने 10वीं के साथ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स किया है, तो वो भी इस परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।
राष्ट्रीयता
कैंडिडेट को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
मध्यप्रदेश सीपीसीटी टेस्ट कौन सी नौकरियों के लिए जरूरी है?
मध्यप्रदेश सीपीसीटी टेस्ट (Madhya Pradesh CPCT Test in Hindi) पास करने के बाद मध्यप्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाली नौकरियों के तहत कार्यालयों और विभागों में निम्नलिखित पदों पर नियुक्त किया जाएगा –ऑफिस असिस्टेंट
- डेटा एंट्री ऑपरेटर
- क्लर्क
- स्टेनोग्राफर
- इंग्लिश टाइपिस्ट
- हिंदी टाइपिस्ट
मध्यप्रदेश सीपीसीटी टेस्ट परीक्षा पैटर्न | MP CPCT Exam Pattern in Hindi
मध्यप्रदेश सीपीसीटी परीक्षा (MP CPCT in Hindi) को दो भागों में बांटा गया है –
- बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
- टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी और हिंदी)
MP CPCT पास करने के लिए दोनों टेस्ट को देना अनिवार्य है।
क्रमांक | विषयों का नाम | प्रश्नों की संख्या | समय |
1 | कंप्यूटर दक्षता और प्रवीणता आईटी कौशल और नेटवर्किंग | 75 प्रश्न | 2 घंटे |
2 | रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन | ||
3 | क्वांटिटेटिव एप्टीटुड | ||
4 | क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड जनरल मेन्टल एबिलिटी और रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस |
मध्यप्रदेश सीपीसीटी टेस्ट 2022 – (इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट, सीपीसीटी हिंदी टाइपिंग टेस्ट)
केवल सीपीसीटी स्कोर कार्ड के आधार पर, छात्र स्किल योग्यता मैट्रिक्स के अनुसार नौकरी / साक्षात्कार के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। सीपीसीटी परीक्षा परिणाम उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर स्किल उपयुक्तता मैट्रिक्स के अनुसार ‘सीपीसीटी योग्यता’ के रूप में प्रमाणित किया जाएगा।
सीपीसीटी इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट – यह टाइपिंग टेस्ट 15 मिनट के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षण से पहले 5 मिनट का मॉक टेस्ट दिया जाएगा। मॉक का स्कोर स्कोरकार्ड में शामिल नहीं किया जाएगा।
सीपीसीटी हिंदी टाइपिंग टेस्ट – यह टाइपिंग टेस्ट 15 मिनट के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षण से पहले 10 मिनट का मॉक टेस्ट दिया जाएगा। मॉक के स्कोर को स्कोर कार्ड में शामिल नहीं किया जाएगा।
इंग्लिश | हिंदी – यूनिकोड | ||
टाइपिंग स्पीड | स्कोर | टाइपिंग स्पीड | स्कोर |
30 NWPM – 40 NWPM | 50 % | 20 NWPM– 25 NWPM | 50 % |
41 NWPM – 50 NWPM | 60 % | 26 NWPM – 30 NWPM | 60 % |
51 NWPM – 60 NWPM | 70 % | 31 NWPM – 35 NWPM | 70 % |
61 NWPM – 70 NWPM | 80 % | 36 NWPM – 40 NWPM | 80 % |
71 NWPM – 80 NWPM | 90 % | 41 NWPM – 50 NWPM | 90 % |
>= 81 NWPM | 100 % | >= 51 NWPM | 100 % |
मध्यप्रदेश सीपीसीटी टेस्ट 2022 – योग्यता अंक
MCQ– 38 अंक
अंग्रेजी टाइपिंग = 30 NWPM (Net Words per Minute)
हिंदी टाइपिंग = 20 NWPM (Net Words per Minute)
उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों टाइपिंग टेस्ट से गुजरना होगा, स्कोरकार्ड कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी और प्रत्येक टाइपिंग टेस्ट के लिए अलग से स्कोर रिकॉर्ड रहेगा।
मध्यप्रदेश सीपीसीटी सिलेबस | MP CPCT Syllabus in Hindi
मध्यप्रदेश सीपीसीटी सिलेबस (MP CPCT Syllabus in Hindi) के बारे में नीचे टेबल में बताया गया है। आप विस्तार से जानने के लिए मध्यप्रदेश सीपीसीटी सिलेबस पीडीएफ हिंदी में (MP CPCT Syllabus
मध्यप्रदेश सीपीसीटी सिलेबस
विषय | टॉपिक्स |
कंप्यूटर दक्षता और प्रवीणता आईटी कौशल और नेटवर्किंग |
|
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन |
|
जनरल अवेयरनेस |
|
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड / जनरल मेन्टल एबिलिटी और रीजनिंग |
|
मध्यप्रदेश सीपीसीटी बुक्स | MP CPCT Books for Preparation
MP CPCT परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें भी उतनी ही जरूरी है, जितना टाइपिंग टेस्ट निकालने के लिए टाइपिंग प्रैक्टिस, नीचे MP CPCT बुक्स (MP CPCT Books in Hindi) लिस्ट दी गई हैं, जो आपकी तैयारी में मददगार होंगी :
विषय | किताब का नाम | लेखक/प्रकाशक |
कंप्यूटर | कंप्यूटर फंडामेंटल्स : कॉन्सेप्ट, सिस्टम एंड एप्लीकेशन | प्रदीप के सिन्हा |
कंप्यूटर अवेयरनेस | अरिहंत | |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड फॉर कॉम्पिटेटिव एग्जाम | आर.एस. अग्रवाल |
वर्बल एंड नॉन-वर्बल रीजनिंग | आर.एस. अग्रवाल | |
ए न्यू अप्रोच टू रीजनिंग | बीएस सिजवाली | |
जनरल अवेयरनेस | लूसेंट्स सामान्य ज्ञान | लूसेंट |
मनोरमा ईयरबुक | – | |
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन | Proficiency in Reading Comprehension | अरिहंत |
सीपीसीटी संपूर्ण पुस्तक | 20 सॉल्व्ड सीपीसीटी सक्सेस किट | अरिहंत |
MP MAP- IT CPCT बुक (हिंदी) | साहित्य भवन |
एमपी सीपीसीटी की वैधता कितनी है? | Validity of MP CPCT
एमपी सीपीसीटी की वैधता (MP CPCT Validity in Hindi) दो साल होती है। जिस दिन एमपी सीपीसीटी स्कोर कार्ड जारी होता है, उस तिथि से लेकर 2 वर्ष तक के लिए स्कोर कार्ड मान्य यानी कि वैध होता है। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से जारी भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स योग्य होंगे।
एमपी सीपीसीटी परीक्षा वर्ष में कितने बार होती है? | Frequency of MP CPCT exam
एमपी सीपीसीटी परीक्षा (MP CPCT Exam in Hindi) वर्ष में दो बार होती है। एमपी सीपीसीटी परीक्षा प्रत्येक 6 माह पर होती है, यदि कोई कैंडिडेट एक बार में उत्ती्रण नहीं हो पाता है, तो उसे 6 माह बाद ही आवेदन करने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा को आप जितने बार चाहें, उतने बार दे सकते हैं, इसमें प्रयासों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है।
Comments
Post a Comment