MRDC SINGRAULI NEWS
प्रेस नोट:- 08-10-2026
मायाराम महाविद्यालय, सिंगरौली में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मायाराम महाविद्यालय, सिंगरौली में “मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण, विकास एवं अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना था।
कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर श्री बद्री नारायण बैस जी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य, संस्कृति, विकास एवं राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों का मूल्यांकन उनकी रचनात्मकता, विषय-वस्तु, कलात्मकता एवं प्रस्तुति के आधार पर किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान: रिंकू केसरी, बी.एससी. द्वितीय वर्ष
द्वितीय स्थान: सुषमा बैस, बी.कॉम. प्रथम वर्ष
तृतीय स्थान: संगीता बैस, खुशबू दुबे एवं संगीता वैश्य
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य, महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।




Comments
Post a Comment