TENSE complete
Tenses | Tense जिससे कार्य के समय की जानकारी मिलती हैं, उसे Tense कहते हैं। Tense तीन प्रकार के होते हैं. (1) Present Tense (वर्तमान काल) वह tense जो वर्तमान समय का बोध कराता है, उसे Present Tense कहते हैं। सभी हिंदी वाक्यों के अंत में है, हूँ हैं आदि शब्द आते हैं। (II) Past Tense (भूत काल) वह Tense जो भूतकालीन समय का बोध कराता है, उसे Past Tense कहते हैं। हिंदी वाक्यों के अंत में था थी थे आदि शब्द आते हैं। (III) Future Tense (भविष्य काल) वह Tense जो भविष्य काल का बोध कराता है उसे Future Tense कहते हैं। इसमें वे सभी कार्य आते हैं जो भविष्य में संपादित होने वाले हैं। हिंदी वाक्यों के अंत में गा, गी गे आदि शब्द आते हैं। नोट :- तीनों ही Tenses के चार चार भाग होते हैं। ये निम्नलिखित हैं (1) Indefinite (ii) Continuous (iii) Perfect (iv) Perfect Continuous Tenses का अध्ययन करने से पूर्व हम वाक्य तथा वाक्य के प्रकारों का अध्ययन करते हैं. 1.Affirmative / Assertive / Simple Sentence Structure:- Subject + H.V. + M.V. + Object+Etc.. 42. Negative Sentence Structure - Subject+ H.V.+ not ...